फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi In Prayagraj : लोकनाथ में पहली बार हुई महिलाओं की होली, पुरुषों की रही नो एंट्री

Fri, 06 Mar 2026 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम नगरी में होली का खास उत्साह तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन इस बार चौक के ऐतिहासिक लोकनाथ इलाके में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। वर्षों से पुरुषों के वर्चस्व वाली लोकनाथ की होली में इस बार महिलाएं अपनी टोली के साथ रंग जमाया।
विज्ञापन
लोकनाथ में महिलाओं ने जमकर खेली होली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी में होली का खास उत्साह तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन इस बार चौक के ऐतिहासिक लोकनाथ इलाके में एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। वर्षों से पुरुषों के वर्चस्व वाली लोकनाथ की होली में इस बार महिलाएं अपनी टोली के साथ रंग जमाया। पहली बार महिलाओं के लिए विशेष होली आयोजित की गई। लोकनाथ व्यायामशाला के प्रांगण में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक केवल महिलाओं का राज रहा। अब तक लोकनाथ की होली मुख्य रूप से पुरुषों और उनकी मस्ती के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस साल तस्वीर बदली हुई नजर आई। कार्यक्रम में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहा। केवल सात वर्ष तक की आयु के लड़कों को ही अपनी माताओं के साथ अंदर जाने की अनुमति रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें