फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मतदान, फिर करें कोई काम

Mon, 15 Apr 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
aprajita - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
पहले मतदान, फिर कोई काम। यह आवाज रविवार को बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने एक साथ बुलंद की। सिविल लाइंस स्थित सतपुष्प अपार्टमेंट में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में वोट के स्लोगनों पर पेंटिंग की। महिलाओं ने हथेलियां सजाकर चार चांद लगा दिया। अमर उजाला अपराजिता व चुनाव आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में इस मौके पर शतप्रतिशत मदतान करने व नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शाम होते ही परिसर में बच्चों-महिलाओं की भीड़ लग गई। चित्रकला प्रतियोगिता में सुजान चौधरी, कुणाल सोनी, निशांत सिन्हा, आद्या अवस्थी, प्रांजल सिंघल, प्रत्युष वर्मा, आर्यन वर्मा, तान्न्या, कौस्तुभ जैन, इशांत कुमार सिन्हा, सत्या समेत कई बच्चों ने हिस्सा लिया। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में तनु अग्रवाल, रेखा,शिखा अग्रवाल, बृजलता अग्रवाल, ऋचा अवस्थी, राखी गुप्ता,निधि गुप्ता समेत कई गृहणियों ने भागीदारी की।

इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश सिंह व सेक्रेटरी आशुतोष कुमार चौधरी, सुरेश लूथरा ने अपार्टमेंट के लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। शिक्षिका अपर्णा बाजपेयी ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। स्विप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने मतदान संबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम की मतदाता जागरूकता मुहिम सोमवार को सिविल लाइंस के स्टरलिंग अपार्टमेंट में शाम सात बजे आरंभ होगी। इसमें बच्चों-महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें