फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से आज मिलेंगे यपीपीएससीअध्यक्ष

विज्ञापन
First meeting today with the candidates of the Chairman of the Commission - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष की अभ्यर्थियों से आज पहली मुलाकात
विज्ञापन

विभिन्न परीक्षाओं के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मिलने के लिए मांगा समय
आयोग में नई परंपरा की होगी शुरुआत, सीधे अध्यक्ष सुनेंगे समस्याएं
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार बुधवार को विभिन्न परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे। उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिनमें कुछ अभ्यर्थियों के नाम पहली मुलाकात के लिए चयनित किए गए हैं। अन्य अभ्यर्थियों को बाद में बुलाया जाएगा।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने निर्णय लिया है कि वह प्रत्येक बुधवार को अपराह्न तीन बजे से प्रतियोगी छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपना ईमेल आईडी ‘chairmanofficeuppsc@gmail.com’ भी जारी किया है। अभ्यर्थियों को अध्यक्ष से मिलने के लिए इसी ईमेल पर आवेदन करना है। आयोग में किसी अध्यक्ष का प्रतियोगी छात्रों से सीधे मिलने का यह पहला निर्णय है। ऐसे में विवादों में घिरे आयोग में सुधार के लिए अध्यक्ष का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभ्यर्थी अपनी समस्याएं सीधे अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सूत्रों का कहना है कि पहले दिन अध्यक्ष से मिलने के लिए सैकड़ों आवेदन आए हैं लेकिन, एक ही दिन में सबसे मुलाकात कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में पहले दिन की मुलाकात के लिए कुछ अभ्यर्थियों के नाम छांट कर अलग कर लिए गए हैं। ये अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, पीसीएस परीक्षा-2017, आरओ/एआरओ परीक्षा-2016, आरओ/एआरओ परीक्षा-2017, जेई भर्ती परीक्षा-2013 से संबंधित हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम काफी समय से अटके हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में अब तक नियुक्ति न मिलने वाले अभ्यर्थियों ने भी अध्यक्ष से मिलने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें