फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः दूसरे की जगह परीक्षा देते 12 परीक्षार्थियों दो केंद्र व्यवस्थापकों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
FIRs filed against 12 candidates, two center administrators giving exam instead of other - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से बुधवार को हुई इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 12 परीक्षार्थियों पर नकल करने और दो केंद्र व्यवस्थापकों एवं तीन अन्य के खिलाफ नकल कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 17 एफआईआर के साथ प्रदेश में अब तक कुल 112 के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बोर्ड की ओर से अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 16 नकलची एवं हाईस्कूल कामर्स की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। अब तक प्रदेश भर में 239 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को भी यूपी बोर्ड की रिपोर्ट में कौशाम्बी में बाहर लिखी गई 31 कॉपी के बारे में तथा एसटीएफ की ओर से पकड़ी गईं 35 कॉपियों के बारे में कोई उल्लेख नहीं गया है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि हाईस्कूल कामर्स, सिलाई की परीक्षा में 159 एवं इंटरमीडिएट में पाली, अरबी, फारसी एवं अंग्रेजी की परीक्षा में कुल 2968 कुल मिलाकर 3127 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रदेश भर में अब तक परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 432578 पहुंच गई है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े में पूरे प्रदेश में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 3127 बताई गई है, जबकि अकेले प्रयागराज जिले में यह संख्या 6935 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें