फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने को किठावर में बनेगी पुलिस चौकी,  35 गांवों की होगी निगरानी

Thu, 27 Feb 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के सांगीपुर व अंतू थाना क्षेत्र की सीमा के गांवों की दूरी अधिक होने व पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते आए दिन अपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। लोगों को अपनी समस्या लेकर भी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में किठावर बाजार में पुलिस चौकी खोलने के लिए शासन को पुलिस विभाग की ओर से पक्षर भेजा गया है। आठ बिस्वा जमीन भी ग्रामसभा से प्रस्तावित हो चुकी है।
विज्ञापन


वैसे तो जिले में लीलापुर थाने का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। दिलीपपुर थाना, कोतवाली देहात के साथ ही विश्वनाथगंज पुलिस चौकी के निर्माण के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ होने की संभावना है। जिले के सांगीपुर व अंतू थाना क्षेत्र के मध्य में बीस किमी से अधिक की दूरी है।

घटनाओं के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में वक्त लग जाता है। फरियादियों को भी अपनी समस्या सुनाने के लिए कोसों चक्कर लगाना पड़ता है। अपराधियों के लिए भी दोनों थाना क्षेत्र के मध्य सूनसान स्थान छिपने के लिए मिल जाता है। अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर किठावर बाजार में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की कवायद सीओ सिटी अभय पांडेय ने तेज कर दी।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के हल्का नंबर एक के 35 गांवों को अस्थायी किठावर पुलिस चौकी में शामिल किया जाएगा। ताकि पुलिस चौकी होने से आसपास के लोगों को दूर तक थाने का चक्कर न लगाना पड़े और अपरयधियों में भी खौफ रहे। 

अंतू के हल्का नंबर एक की सीमा काफी दूर थी। लोगों को अधिक समस्या होती थी। इलाका सूनसान होने के कारण अपराधी भी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। ऐसे में किठावर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, जिसमें करीब 35 गांव शामिल होंगे। ग्राम सभा से आठ बिस्वा जमीन भी मिल गई है।
विज्ञापन

अभय पांडेय, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें