फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सुरक्षित वोट दिलाने का निर्देश

Fri, 02 Jul 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
court
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में याची सदस्यों को सुरक्षित मतदान करने दें। अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने भी कहा कि किसी भी सदस्य को मतदान करने का अधिकार है। सरकार की ड्यूटी है कि निष्पक्ष चुनाव कराए।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की खंडपीठ ने मनोज कुमार व पांच अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों का कहना है कि विपक्षी उन्हें आपराधिक मामले में लिप्त होने के आधार पर एक प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदान करने से रोक रहे हैं। उन्हें मतदान करने दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें