फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में गैस लीकेज से लगी आग, सिलिंडर फटा, आठ घर जले

Sat, 25 May 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शिमला आग - फोटो : self
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत पिपराव गांव के कोलान बस्ती में शुक्रवार को दोपहर में 12.30 बजे के करीब गैस सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। भीषण गर्मी और आग की लपटों से घिरा गैस सिलिंडर फट गया। जिससे तेज धमाका हुआ और सिलिंडर कच्चे मकान की छत तोड़ते हुए हवा में उड़ गया। जिससे बस्ती में भगदड़ की स्थिति मच गई। इस हादसे में तीन लोगों के कच्चे मकान पूरी तरह से और पांच अन्य लोगों के भी कच्चे मकान के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। आग में लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर अंतर्गत पिपराव गांव के कोलान बस्ती निवासी महादेव पुत्र रामराज मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। गुरूवार की रात में उसके बेटी की बारात आई थी। शुक्रवार को सुबह विदाई हो गई। बेटी की विदाई के बाद नात रिश्तेदार जुटे हुए थे। दोपहर में 12.30 बजे के आस-पास गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। खाना बनाने के दौरान ही गैस सिलिंडर लीकेज से आग लगी। आग लगते ही घर में मौजूद लोग बाहर भाग खड़े हुए।

आग बुझाने का जब तक प्रयास शुरू हुआ, तब तक में लीकेज गैस सिलिंडर फट गया। जिससे तेज धमाका हुआ। आग की लपटे चौतरफा फैल गईं। जिसकी जद में हंसराज और अमृतलाल का मकान भी आ गया। मध्यान्ह दोपहरी और हवा की वजह से आग की लपटे थम नहीं रहीं थी। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। जब तक में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक में गांव के लोगों ने पास में मौजूद नलकूप के सहारे आग पर काबू पा लिया लेकिन इस आपाधापी में घंटों का समय लग गया। जिसकी वजह से आग की चपेट में महादेव, हंसराज और अमृतलाल के अलावा शिवशंकर, शंकरलाल, लक्ष्मीकांत, राजकुमार व अमृतलाल आदि का घर भी आ गया।
विज्ञापन


इन लोगों के घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पता चलने पर इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र महेश सिंह, रामपुर चौकी इंचार्ज विनोद सिंह, लेखपाल वैद्यनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे। आग में महादेव, अमृतलाल और हसंराज की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। महादेव ने बताया कि टेंट व उधारी देने के लिए 1.35 लाख रुपए कैस रखा था, वो भी जल गया। इंस्पेक्टर महेश  सिंह ने बताया कि गैस लीकेज से आग लगी थी। दो तीन घर जले हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें