फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Sat, 25 May 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
aag - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली के पानदरीबा में रहने वाले फोटोग्राफर के घर आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त घर में ताला बंद था। घटना के ढाई लाख रुपये का सामान जल गया है। 

कोतवाली के पानदरीबा में रहने वाले रामकृष्ण यादव फोटोग्राफर हैं। दो मंजिला मकान में वह परिवार समेत रहते हैं और नीचे उनके भाई संजय व उनका परिवार रहता है। शुक्रवार को 8.30 बजे के करीब वह पत्नी व दो बच्चों को लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने सिविल लाइंस चले गए। इसी दौरान अचानक उनके कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो संजय भी पहुंच गए।
विज्ञापन


उनके सूचना देने पर रामकृष्ण बीच रास्ते से ही लौट आए। यहां आकर उन्होंने दरवजा खोला तो देखा कि पूरा कमरा आग की चपेट में है। तब तक आसपास के लोग भी जुट गए थे। उन्होंने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना में ढाई लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया है। फायर कर्मचारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। 


घर तक नहीं पहुंच पाई दमकल
इस घटना में खास बात यह रही कि गली बेहद संकरी होने की वजह से दमकल घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद फायरब्रिगेड कर्मचारी पैदल ही उक्त घर में पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। वैसे चौक के साथ ही शहर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल का पहुंचना नामुमकिन है। इसके साथ ही जगह-जगह लगे फायर हाईड्रेंट भी अब गुम हो गए हैं। 
विज्ञापन



डॉक्टर के घर में लगे एसी में लगी आग
प्रयागराज। मेडिकल चौराहे के पास रहने वाली डॉ. रेखा श्रीवास्तव के घर में लगे एसी में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें