फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संदिग्ध परिस्थितियों में फूलपुर रजिस्ट्री दफ्तर में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें व कागजात जलकर राख

Tue, 27 Feb 2024 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलपुर

सार

रजिस्ट्री दफ्तर में जिस जगह आग लगी वहीं पर कार्यालय की तिजोरी भी रखी हुई थी। उप निबंधक रजिस्ट्री फूलपुर के मुताबिक तिजोरी में सात लाख रुपये नकद रखे थे। तिजोरी ऊपर से तो जली है, लेकिन उसे खोला गया तो पूरे रुपये सुरक्षित मिले। 
विज्ञापन
फूलपुर रजिस्ट्री दफ्तर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध परिस्थितियों में फूलपुर रजिस्ट्री दफ्तर में लगी भीषण आग के दौरान तमाम महत्वपूर्ण कागजात, कम्प्यूटर समेत अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। सुबह फायर ब्रिगेड कर्मियों की घंटों मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर घटना से अवगत कराया।

विज्ञापन

फूलपुर तहसील परिसर में ही रजिस्ट्री दफ्तर स्थापित है। रोज की तरह सोमवार को दफ्तर बंद कर सभी अधिकारी व कर्मचारी घर चले गए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रजिस्ट्री दफ्तर के अंदर आग लग गई। आग की लपटे और धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचाया तो तहसील परिसर में तैनात गार्ड वहां पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर आ गए और घंटे भर की कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 

उधर घटना की जानकारी मिलते ही उपनिबंधक रजिस्ट्री फूलपुर डॉ. प्रभा मिश्रा भी मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद देखा गया तो तमाम महत्वपूर्ण फाइले, रसीद सहित अन्य जरूरी कागजात जल गए थे। रजिस्ट्री दफ्तर में विद्युत शार्टसर्किट या फिर आग कैसे लगी, यह बात उप निबंधक व दफ्तर के कर्मचारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उप निबंधक डॉ. प्रभा मिश्रा का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग की सूचना उन्होंने जिलाधिकारी प्रयागराज व प्रमुख सचिव रजिस्ट्री को दे दी हैं। एसडीएम तपन मिश्र मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

और बच गई सात लाख रुपयों से भरी तिजोरी 
रजिस्ट्री दफ्तर में जिस जगह आग लगी वहीं पर कार्यालय की तिजोरी भी रखी हुई थी। उप निबंधक रजिस्ट्री फूलपुर के मुताबिक तिजोरी में सात लाख रुपये नकद रखे थे। तिजोरी ऊपर से तो जली है, लेकिन उसे खोला गया तो पूरे रुपये सुरक्षित मिले। जिन्हें बैंक में जमा करा दिया गया है।

नहीं हुई रजिस्ट्री, लाखों के राजस्व की क्षति 
फूलपुर स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में आग लगने की वजह से मंगलवार को रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप पड़ गया। ऐसे में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे दर्जनों लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं प्रतिदिन जहां सरकार के खाते में लाखों की आय होती थी। वहीं मंगलवार को लगभग 50 लाख से अधिक रुपयों के राजस्व की क्षति हुई।

साजिश है रजिस्ट्री दफ्तर में लगी आग, जांच की मांग 
संदिग्ध दशा में रजिस्ट्री दफ्तर में लगी आग के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार इलाके में गर्म है। अधिवक्ता संघ फूलपुर के अध्यक्ष शिवपूजन तिवारी, उपाध्यक्ष उमाकांत अवस्थी समेत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने रजिस्ट्री दफ्तर में लगी आग को एक साजिश करार देते हुए कहा कि जिस तरह से मंगलवार को आग लगी इसके पहले सप्ताह भर से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। तमाम महत्वपूर्ण अभिलेख नष्ट हुए हैं। यह किसी बड़ी साजिस से इंकार नहीं किया जा सकता। इसकी जांच उच्चाधिकारियों से कराया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ही रजिस्ट्री की वैकल्पिक व्यवस्था भी कराए जाने की मांग की है। इसी प्रकार अधिवक्ता संघर्ष समिति फूलपुर के अध्यक्ष शमीम अहमद सिद्दीकी, राजेन्द्र यादव, मो. शारिब, रामअभिलाष पटेल, राकेश कुमार, चन्द्रभान यादव ने भी रजिस्ट्री दफ्तर में आग की घटना को संदिग्ध और साजिस बताते हुए किसी अन्य एजेंसी से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें