धमकी दी कि जमीन का बैनामा नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस कारण पुलिस महानिदेशक से शिकायत की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धूमनगंज थाने में अतीक के साढ़ू इमरान समेत आठ के खिलाफ फायरिंग, मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना 31 अक्तूबर की बताई जा रही है। अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घुसकर छेड़खानी, मारपीट और फायरिंग की गई थी। मामला जमीन पर कब्जे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
राजरूपपुर के रहने वाले एक शख्स ने कुछ दिन पहले लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच) को प्रार्थनापत्र दिया था। उसी तहरीर के आधार पर दो जनवरी को अतीक के साढ़ू इमरान, इमरान के भाई जीशान, समीर, सनी, सनकी, मोहम्मद मेराज, आलम और मकसूद के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, छेड़खानी, पाक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
राजरूपपुर के शख्स के मुताबिक जीशान की नजर उसकी संपत्ति पर है। वह कई बार धमकी दे चुका था। उसके साथ तमाम लोग अतीक का नाम लेकर सालों से धमकी दे रहे हैं। 2020 में उसके घर का एक हिस्सा भी गिरा दिया था। 31 अक्तूबर 2022 को आठ लोग उसके घर असलहे लेकर घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। फायरिंग और घर की लड़कियों महिलाओं के साथ सरेआम छेड़खानी की।