पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के भतीजे विजय रमण सिंह उर्फ राजू सिंह की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उनका शव कमरे में मिला। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के भतीजे बराव गांव के पूर्व प्रधान विजय रमण सिंह उर्फ राजू सिंह का शव उनकी कोठी के अंदर कमरे में मिला। उस समय वह घर पर अकेले थे, उनकी पत्नी उषा सिंह प्रयागराज में थीं और बेटा आशुतोष रमण सिंह अपनी पत्नी को लेकर शिमला में था।
विज्ञापन
भतीजे शिवबाबू ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग छह बजे वह पास स्थित बाजार में किसी काम से गए थे। वह बरांव कोठी में रहते थे। बाजार से घर लौटे तो वह कमरा बंद करके अंदर चले गए। शनिवार दोपहर तक दरवाजा न खुलने से आसपास के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने आवाज दी। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो वह मृत पड़े हुए थे।
बताया कि वह एक पैर का जूता उतारे थे, हार्ट अटैक से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वह बरांव गांव की तीन पंचवर्षीय योजना में प्रधान रह चुके हैं और एक पंचवर्षीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। दो पंचवर्षीय उनकी पत्नी उषा सिंह प्रधान रहीं। घटना की सूचना पाकर बेटा और बहू शिमला से रवाना हो गए। सोमवार को प्रयागराज में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।