फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीधी भर्ती प्रक्रिया में दो अभ्यार्थियों के संदिग्ध कागज मिलने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
508 आर्मी बेस वर्कशॉप में हो रही सीधी भर्ती प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को दो अभ्यर्थियों के कागजात जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए। उनके खिलाफ नैनी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। ग्रुप कैप्टन व महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन कौशिक पोद्दार की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन देर शाम एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के अनुसार, वर्कशॉप में सीधी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर फाटनगर निवासी भारत पाल पुत्र रनवीर सिंह और आगरा के पुटडाकी पूर्वी निवासी राहुल पुत्र मानसिंह ने जो कागजात जमा किए उसमें अनियमितता पाई गई।
बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि दोनों उम्मीदवारों ने अलग-अलग पहचान पत्रों का प्रयोग किया है। दोनों ने वर्ष 2025 में प्रथम चरण की प्रक्रिया के दौरान जो कागजात जमा किए थे और इस बार जो दस्तावेज जमा किए हैं उसमें अंतर था।
विज्ञापन

संदिग्ध होने पर दोनों से पूछताछ की गई। दोनों का लिखित बयान भी तहरीर के साथ प्रस्तुत किया गया है। बाद में ग्रुप कैप्टन की ओर से दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ नैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें