फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संगम स्नान कर घर लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। शिवकुटी रेलवे पुल के पास ट्रेन से गिरकर अनिल कुमार कुशवाहा (23) की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ संगम दर्शन और स्नान कर अपने घर लौट रहा था। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रायबरेली के जोहराशर्की हरचंदपुर निवासी अनिल कुमार कुशवाहा पुत्र स्व. राम प्रसाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। वह अपने दोस्तों के साथ संगम दर्शन और स्नान के लिए आया था। शाम के समय तीनों ट्रेन से वापस लौट रहे थे। अनिल ट्रेन की बोगी में गेट के पास खड़ा था। वह अचानक संतुलन खो बैठा और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें