फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र की हुई थी हत्या, एक महीने बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या हुई थी शैलेंद्र की, एक महीने बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पड़ोसी गांव के दो लोगों को नामजद किया गया
रेलवे ट्रैक पर मिली थी शैलेंद्र की लाश
प्रयागराज। कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा के शैलेंद्र कुमार की हत्या की गई थी। शव मिलने के एक महीने बाद मंगलवार को खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले में कौशाम्बी के ही दो लोगों को नामजद किया गया। शैलेंद्र की लाश बम्हरौली में रेलवे ट्रैक पर मिली थी। उस समय इसे दुर्घटना माना गया था।
विज्ञापन

पश्चिम शरीरा के पूरब सरावा गांव का शैलेंद्र कुमार (21) मुंबई में रहकर काम करता था। दीवाली की छुट्टियों पर वह 23 अक्तूबर को मुंबई से किसी ट्रेन से छिवकी स्टेशन उतरा था। यहां से उसने अपने भाई लवलेश कुमार को फोन कर बताया कि वह कुछ देर में घर पहुंच जाएगा लेकिन वह नहीं आया। अगले दिन उसकी लाश बम्हरौली में रेलवे ट्रैक पर मिली। उस समय इसे दुर्घटना माना गया। बाद में शैलेंद्र के भतीजे सर्वेश ने घर में बताया कि उस रात शैलेंद्र ने उसे भी फोन किया था। बताया था कि वह बगल गांव के शकील और सद्दाम के साथ घर जा रहा है। इसके बाद घर वालों का शक दोनों पर गहरा गया। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। शैलेंद्र के घर वालों ने पूरी बात पुलिस से बताई। 23 नवंबर खुल्दाबाद थाने में शकील और सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें