फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के बेटे पर एफआईआर, भड़काऊ रील वायरल करने का आरोप

Thu, 27 Nov 2025 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके ऊपर भड़काऊ रील वायरल करने का आरोप है। मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अतीक अहमद के बेटे अबान की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के बेटे के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके ऊपर भड़काऊ रील वायरल करने का आरोप है। मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। वायरल वीडियो में डायलॉग है- हम पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ देते हैं। बताया जाता है कि अतीक के छोटे बेटे के खिलाफ यह पहली प्राथमिकी है। यह प्राथमिकी बीएनएस की धारा 353 में अबान और उसके साथी हमजा और अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो दिन पहले अबान एक शादी समारोह में गया था। वहां पर कुछ लोगो नें धमकी के डायलॉग के साथ रील बना कर वायरल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा तो जांच करने के बाद कार्रवाई की गई है। 

वीडियो कब का है और किस जगह पर बनाया गया इसका एफआईआर में जिक्र नहीं है। 30 सेकंड के वायरल वीडियो में अतीक अहमद का बेटा किसी समारोह में नजर आ रहा है। वीडियो में अबान अलग अंदाज में नजर आ रहा है। वीडियो में दबंगई दिखाते हुए बैकग्राउंड में धमकी भरा डायलॉग भी चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी अभी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें