फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : कई ट्रेनों के कम हो रहे फेरे, दैनिक यात्रियों का सफर होगा मुश्किल

Thu, 27 Nov 2025 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आने वाले दिनों में दैनिक यात्रियों का सफर कुछ मुश्किल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे कम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में दैनिक यात्रियों का सफर कुछ मुश्किल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे कम किए जा रहे हैं। जो ट्रेनें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, वे सप्ताह में तीन से चार दिन ही संचालित होंगी। इन ट्रेनों में नार्थ ईस्ट, अजमेर-सियालदाह, महानंदा एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।

जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं, उनमें प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। गोरखपुर और वाराणसी जाने वाले कई दैनिक यात्री बापूधाम में ही सफर करना पसंद करते हैं लेकिन गाड़ी संख्या 14111-14112 बापूधाम एक्सप्रेस एक दिसंबर से 25 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।

इसी तरह प्रयागराज जंक्शन होकर चलने वाली 22197-22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस भी तीन माह के लिए निरस्त हो रही है। झांसी से यह ट्रेन पांच दिसंबर से 27 फरवरी और कोलकाता से सात दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12873-12874 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी 2026 और 22857-22858 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से तीन मार्च 2026 तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन आने वाली इन ट्रेनों के कम किए गए हैं फेरे

प्रयागराज से दुर्ग एवं रायपुर जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन 15159-15160 सारनाथ एक्सप्रेस अगले माह से हर रोज चलने के बजाय सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। इसके अलावा जिन ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं उनमें 12988 अजमेर-सियालदह, 12987 सियालदह-अजमेर, 15073/15075 सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर, 15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली, 22406 आनंद विहार-भागलपुर, 22405 भागलपुर-आनंद विहार, 12505 कामाख्या-आनंद विहार, 12506 आनंद विहार-कामाख्या, 15483 अलीपुर द्वार-दिल्ली, 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार महानंदा एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें