फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला से गालीगलौज, दुपट्टा खींचने के आरोपी अधिवक्ता पर एफआईआर

Sun, 04 Aug 2024 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटनाक्रम के संंबंध में हाईकोर्ट मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन को शिकायती पत्र भी भेजा गया। इसमें बताया गया कि हाईकाेर्ट के ही एक कर्मचारी की पत्नी अपने पति को छोड़ने आई थी। लौटते वक्त उनकी स्कूटी एक अधिवक्ता की कार से टकरा गई, जिसके बाद हुए विवाद में ही उनसे धक्कामुक्की की गई और दुपट्टा भी खींचा गया।
विज्ञापन
वकील ने महिला का दुपट्टा खींचा। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के गेट नंबर आठ के पास महिला से गालीगलौज, दुपट्टा खींचने के मामले में कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अधिवक्ता रामबहादुर गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ व गालीगलौज के आरोप में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटनाक्रम के संंबंध में हाईकोर्ट मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन को शिकायती पत्र भी भेजा गया। इसमें बताया गया कि हाईकाेर्ट के ही एक कर्मचारी की पत्नी अपने पति को छोड़ने आई थी। लौटते वक्त उनकी स्कूटी एक अधिवक्ता की कार से टकरा गई, जिसके बाद हुए विवाद में ही उनसे धक्कामुक्की की गई और दुपट्टा भी खींचा गया।

इस मामले में शुक्रवार देर रात कैंट पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई। तहरीर में बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हुए ट्वीट के संंबंध में जांच पर पाया गया कि आरोपी अधिवक्ता की ओर से हाईकोर्ट कर्मचारी की पत्नी के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही उनका दुपट्टा खींच लिया गया। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें