महिला और पुरुष सिपाही की लाश मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच करीबी संबंध थे। मौके की जो हालत थी, उससे यह तो लगभग साफ है कि राजेश ने फांसी लगाई। महिला सिपाही की मौत कैसे हुई, यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। उसके गले में हल्का सा निशान भी मिला है। एक आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया हो। दूसरी आशंका हत्या के बाद खुदकुशी किए जाने की भी जताई जा रही है। घटना की वजह को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं रहीं।
प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि पुरुष सिपाही ने खुदकुशी की। महिला सिपाही की मौत कैसे हुई, यह नहीं पता चल पाया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। - रमित शर्मा, पुलिस आयुक्त