फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पिता ने भंडारे के लिए नहीं दिया चंदा, बेटा प्रसाद खाने गया तो पीटा

Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में पिता ने भंडारे के लिए चंदा नहीं दिया तो प्रसाद खाने पहुंचे उसके सात वर्षीय बेटे को दो लोगों ने लात-घूसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे उसके दांत भी टूट गए। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात उनके गांव खुदागंज में शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। कुछ लोग इसके लिए उससे चंदा मांगने आए थे। उसने गरीबी का हवाला देकर चंदा देने से मना कर दिया था। तभी उन लोगों ने उससे भंडारे में प्रसाद खाने के लिए मना कर दिया था। शुक्रवार रात में भंडारा चल रहा था। अनिल तो भंडारे में नहीं गए, लेकिन उसका पुत्र आयुश वहां पहुंच गया। गांव के बद्री प्रसाद और गुड्डू ने आयुश को खाना खाते समय पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इससे उसका मुंह सूज गया। वह रोता हुआ घर आया और घटना की जानकारी दी।
अनिल आरोपियों से शिकायत करने पहुंचे तो वे उनसे भी अभद्रता करने लगे। इस पर वह बेटे को लेकर थाने पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर आयुश को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि उसके दांत टूट गए हैं। इलाज के लिए उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं तरमीम कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें