फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 15 Nov 2023 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक युवक ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। घटना हंडिया थाना क्षेत्र के लोकमनपुर गांव में बुधवार को हुई।
विज्ञापन
शिवम शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के लोकमनपुर गांव में एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

 

बुधवार को दोपहर में लोकमनपुर गांव निवासी प्रेमशंकर शुक्ल के पुत्र शिवम शुक्ल (26) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शिवम ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। बताया जाता है कि पिता की लाइसेंसी बंदूक से उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी है। घटना से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह से खराब चल रही थी तबीयत

शिवम के पिता पहले होटल चलाते थे। इस समय किसानी करते हैं और घर पर ही रहते हैं। पिता ने बताया कि चार पांच महीने से बेटे की तबीयत खराब चल रही थी। उसका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें