फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता को आरोपियों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव

Sun, 27 Jun 2021 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Prayagraj News : मेजा में छेड़खानी के विरोध में हत्या के बाद मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार स्थित मेजा के लूतर मैदनिया गांव में बेखौफ दबंगों ने सनसनीखेज वारदात अंजाम दी। बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर उन्होंने माजिद अली (50) की हत्या कर दी। शिकायत लेकर पहुंचने पर पहले लात-घूंसों से जमकर पीटा और फिर गला दबा दिया। किसी तरह बचकर गंभीर हालत में वो अपने दरवाजे तक पहुंचे थे कि तभी उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


माजिद घर पर ही रहकर खेती करते थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी रविवार सुबह आम के बाग में गई थी। भाई मुमताज ने बताया कि इसी दौरान पड़ोस के माधव निषाद, कल्लू व गोलू ने जबरन उसकी बहन का हाथ पकड़ लिया। किसी तरह हाथ छुड़ाकर किशोरी घर आई और परिजनों को जानकारी दी। जिस पर पिता और छोटा भाई शिकायत लेकर एक आरोपी के घर गए। आरोप है कि वहां तीनों आरोपियों ने अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर दोनों पर हमला बोल दिया। उन्हें लात-घूंसों से जमकर पीटा।

prayagraj news : मेजा में हत्या के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : prayagraj
इसके बाद पिता का गला दबा दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वो घर के दरवाजे के पास पहुंचे थे कि वहीं गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक वहां बड़ी संख्या में बस्ती के लोग जमा हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसपी यमुनापार भी आ गए। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को समझाया तब जाकर वह शांत हुए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नामजद आरोपियों में तीन महिलाएं भी

मृतक के बेटे मुमताज की तहरीर पर जिन आठ लोगों को नामजद किया गया है, उनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं आरोपियों माधव, गोलू व मुंडे की मां हैं। इसके अलावा संजय व पंकज भी हमलावरों में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।- सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
विज्ञापन

Crime Scene

हत्या के बाद से लूतर मैदनिया गांव में तनाव बरकरार

इलाके के लूतर मैदनिया गांव में लाठी-डंडे से पीटकर की गई माजिद अली की हत्या के बाद से गांव में सियापा छाया हुआ है। घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में तनाव की भी स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने अगर, मामले को लेकर गंभीरता न दिखाई तो बवाल हो सकता है। बता दें कि छेड़खानी की शिकायत करने पर आरोपियों ने लूतर मैदनिया गांव के माजिद अली की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हर कोई यही कह रहा है कि छेड़खानी करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं जाना चाहिए। घटना के बाद से गांव में जबर्दस्त तनाव बना हुआ है। मृतक माजिद अली की पत्नी का मुमताज का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें