फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बदलते मौसम से किसान चिंतित, फसलों पर मंडराया खतरा

Wed, 11 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार की सुबह अचानक घना कोहरा और धुंध छाने से ठंड का एहसास हुआ। सुबह के बाद आसमान बदरंग नजर आया। हल्की धूप तो निकली, लेकिन उमस काफी बढ़ गई। मौसम के इस लगातार बदलते रुख से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। होली बीते लगभग एक सप्ताह हो चुका है और खेतों में रवि की फसल पककर तैयार खड़ी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि इस समय बारिश या ओलावृष्टि होती है तो उनकी तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उनकी मेहनत की फसल सुरक्षित घर तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें