फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान

Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बारा, जसरा, लालापुर, शंकरगढ़ कौंधियारा और जारी में रसोई गैस की किल्लत जोरों पर है। क्षेत्र की अधिकांश गैस एजेंसियों पर सिलिंडर आपूर्ति बाधित होने के कारण कई गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचपी, इंडियन और भारत आदि गैस कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र के जारी, कौंधियारा, मिश्राबाध, लोटाढ़, सेमरी, डांडो, तेलघना, चामू, गड़ैया कला, गढ़ैया खुर्द आदि गांवों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के कुशल सिंह, आलोक त्रिपाठी, आशीष केसरी, रामू भार्गव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस न मिलने के कारण लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र के जिस एजेंसी में गैस सिलिंडर आ गया है ,वहां भी कमी बताकर अधिक दाम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम आपूर्ति विजय कुमार ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। सभी केंद्रों को समय से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं से शिकायत आती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें