Prayagraj News : एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
- फोटो : प्रयागराज
24 घंटे में हो एडीओ पर कार्रवाई
बसंत लाल का आरोप है कि एडीओ ने धमकी दी कि अगर उसने पैर पकड़ कर माफी नहीं मांगी तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। बसंत लाल ने एडीओ का पैर पकड़ कर किसी तरह से अपना पीछा छुड़वाया। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से समझाबुझा कर किसानों को शांत कराया। बृहस्पतिवार को जब किसान से पैर पकड़वा कर माफी मंगवाने की बात फैली तो चारो तरफ आक्रोश फैल गया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बबलू दूबे ने किसानों के साथ नायब तहसीलदार फूलपुर धनंजय कुमार यादव को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर निरंकुश एडीओ पंचायत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई तो कि नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से रामसजीवन पटेल, सुरेंद्र पटेल, सुरेश दूबे, नईम अहमद, सरफराज अहमद उर्फ सेबू मुस्ताक, डा. राम मूरत यादव, अमरनाथ यादव आदि किसाने रहे।
Prayagraj News : एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
- फोटो : प्रयागराज
सपाइयों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
एडीओ कोआपरेटिव मऊआइम द्वारा किसानों से अभद्रता करने को लेकर सपाइयों ने जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, अनिल यादव, गीता पासी, त्रिभुवन, मोहम्मद सोएफ, सचिन यादव, आदि लोग रहे।
मऊआइमा में भाजपाइयों ने एडीओ पर की कार्रवाई की मांग
एडीओ के व्यवहार से भाजपाई भी आहत हैं। मऊआइमा मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद उर्फ राजू शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन को एडीओ एसबीआई को सौप कर एडीओ पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से जय प्रकाश पटेल, शंभू नाथ पटेल, मिठाई लाल, कृष्ण कुमार मिश्र, मंगला प्रसाद, महेंद्र कुशवाहा दुध नाथ, मेवालाल उमेश कुमार, छेदी लाल, अमृत लाल, हेम चंद्र, सुभाष चंद्र आदि कार्यकर्ता माजूद रहे।