नवाबगंज के दिलावलपुर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान
ग्रामसभा अकबरपुर गंगागंज के बड़े पुरवा दिलावलपुर में बुधवार को किसानों ने आवास विकास परिषद की ओर से प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। बैठक में किसानों ने कहा कि वह अपनी उपजाऊ जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।
किसानों ने कहा कि उनकी जमीन ही उनकी आजीविका का आधार है। चेतावनी दी कि वह अपनी उपजाऊ जमीन देने के बजाय जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। बैठक का नेतृत्व एडवोकेट पप्पू पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधान टिकरी ने किया। यहां अरकम, श्याम नारायण पांडेय, पप्पू पांडेय, मिथिलेश मौर्य, पिंटू पांडेय, महेंद्र पांडेय, आशीष मौर्य, राममूरत मौर्य, रईस अहमद और अलाउद्दीन आदि रहे।