सोरांव -- मृतक राजेंद्र प्रसाद की फाइल फोटो, संवाद
सब्जी बेचने जा रहे किसान की बृहस्पतिवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (47) बृहस्पतिवार भोर अपनी बाइक पर टमाटर लादकर सोरांव सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। इस दौरान वह ददौली नहर के निकट लकड़ मंडी चौराहे पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जा रही थी। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नीता देवी ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात वाहन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कराई।