पता चला कि गांव की ही एक युवती से उसकी फोन पर लंबी-लंबी बातें होती थीं। गांववालों ने भी यही बताया। घटना से कुछ देर पहले भी युवती से उसकी बातचीत हुई थी। जांच पड़ताल आगे बढ़ी तो युवती के रिश्तेदार अमन की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद रात में ही उसे हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, बताया कि उसने अपने दोस्त मोहित कुमार मौर्य व वारिश उर्फ ननका संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।
साथ देकर खौल उठा था खून
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अमन ने बताया कि विवेक के उसकी रिश्तेदार से प्रेम संबंध थे। कई बार उसने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। गांव के लोग भी इस बात को जानते थे और अक्सर उसे ताना भी मारते थे। इससे वह उससे खुन्न्नस रखता था। 30 सितंबर की रात वह भी दोस्तों संग दुर्गापूजा में गया था। वहां से लौटते वक्त रेलवे लाइन पर उसने विवेक व परिवार की युवती को एक बार फिर साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने ललकारा तो युवती भाग निकली लेकिन विवेक पकड़ में आ गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद उसका शव कुएं में फेंक दिया और भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारिस की तलाश की जा रही है।