मेजा के भसुंदर खुर्द में पोस्टमार्टम के बाद अधेड़ की लाश पहुंची तो ग्रामीणों की जुटी भीड़ और पर
सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण का शव उसके पैतृक घर भसुंदर खुर्द लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपी का एनकाउंटर करने के साथ ही मदरहा में ग्रामसभा की छह बिश्वा जमीन का पट्टा दिए जाने की मांग की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
रविवार सुबह भसुंदर खुर्द के सूर्यबली गुप्ता (58) मदरहा वाले घर में अंदर सो रहे थे। उस दौरान उनके पेट और गर्दन पर चाकू से हत्या कर दी गई थी। मेजा एसीपी बृजेश पाठक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी युवक और सके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में दर्ज की गई एफआईआर में हत्या का मामला तरमीम कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।