एक के एवज में देते थे तीन नोट
आरोपी कमाई में तेजी से इजाफा करने के लिए एक के एवज में तीन नोट देते थे। ऐसे में वह हर तीन नोट पर लगभग छह रुपये खर्च करके 94 रुपये कमा लेते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नोट छापने के लिए दिन-रात काम करते थे। गिरोह में इनके अलावा और कौन-कौन शामिल है पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी हुई है।
इस तरह सस्ते में नोट बनाते थे आरोपी
सौ रुपये का नोट बनाने के लिए आरोपी दो कटर ब्लेड, एक कैंची, प्रिंटर, लैपटॉप, सीधा काटने के लिए दो स्केल (पटरी), हरा टेप और कागज के बंडल इस्तेमाल करते थे।