पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी स्नान पर्व के दौरान रामबाग और झूंसी स्टेशन पर वंदे भारत के अलावा अन्य ट्रेनों का दो-दो मिनट के लिए ठहराव सुनिश्चित किया है। इसी तरह 05109 बनारस-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी की रात 10.30 बजे बनारस से चलकर देर रात दो बजे प्रयागराज रामबाग आएगी।
माघ मेला के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 जनवरी से शुरू हो जाएगा। वहीं, यूपी रोडवेज भी अपने अतिरिक्त बसें रविवार से चलाने जा रहा है। मेला के स्नान पर्व पर यूपी रोडवेज ने 2800 बस चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी स्नान पर्व के दौरान रामबाग और झूंसी स्टेशन पर वंदे भारत के अलावा अन्य ट्रेनों का दो-दो मिनट के लिए ठहराव सुनिश्चित किया है। इसी तरह 05109 बनारस-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी की रात 10.30 बजे बनारस से चलकर देर रात दो बजे प्रयागराज रामबाग आएगी। यहां से 05110 प्रयागराज रामबाग-बनारस 15 जनवरी की सुबह 9.25 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंच जाएगी।
इसी तरह 05111 बनारस-प्रयागराज स्पेशल 15 जनवरी से सुबह आठ बजे चलकर 11.30 बजे रामबाग एवं वापसी में 05112 शाम 5.10 बजे चलकर रात 8.45 बजे बनारस पहुंच जाएगी। उधर प्रयागराज जंक्शन पर दस मेला स्पेशल के हैक लाए गए हैं। इन्हें आवश्यकतानुसार चलाया जाएगा। इसी तरह प्रयागराज संगम स्टेशन पर भी दो रेक लाए गए हैं। इन्हें अयोध्या रूट पर भीड़ के हिसाब से संचालित किया जाएगा। वहीं यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि रूटीन के अलावा रविवार दोपहर से ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।