फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों का प्रयाग स्टेशन पर हंगामा, रोकी गंगा गोमती

Mon, 21 Jan 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हाईकोर्ट के विभिन्न पदों के लिए लखनऊ में आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों ने लगातार दूसरे दिन भी प्रयाग रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान लखनऊ जा रही गंगा-गोमती एक्सप्रेस को रोक लिया गया। गंगा-गोमती यहां 1.40 घंटे खड़ी रही। परीक्षार्थियों का कहना था कि लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। रेलकर्मियों ने परीक्षार्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया। बाद में त्रिवेणी एक्सप्रेस के आने के बाद ही परीक्षार्थी शांत हुए। तमाम परीक्षार्थियों को त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


दरअसल कुंभ मेले के स्नान पर्व पौष पूर्णिमा की वजह से हाईकोर्ट के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए प्रयागराज के परीक्षार्थियों  का परीक्षा केंद्र लखनऊ में बना दिया गया है। शनिवार की शाम लखनऊ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में जगह न मिलने की वजह से परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो रेलवे को आनन फानन में स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ी। यही हाल रविवार की सुबह भी हुआ। परीक्षा देने के लिए जाने वाले तमाम अभ्यर्थी प्रयाग पहुंच गए।

गंगा गोमती जंक्शन से ही फुल होकर सुबह 6.25 बजे प्रयाग पहुंची। ट्रेन में जगह न मिलने की वजह से अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तमाम अभ्यर्थी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। सुबह 7.36 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस आई तो उसमें तमाम अभ्यर्थी चढ़ गए। इससे वहां भीड़ भी कुछ छंटी। त्रिवेणी के रवाना होने के बाद गंगा गोमती सुबह 08.05 बजे प्रयाग से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें