फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: हिन्दू जनजागृति समिति का 'कुंभ एप' लॉन्च, मेला में आने वालों को होगी सहूलियत

Sun, 20 Jan 2019 11:49 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Swaroopanand
विज्ञापन

कुंभ पर्व पर हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दी भाषी ऐप को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने रविवार को लॉन्च किया। मनकामेश्वर मंदिर में ऐप लॉन्च करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुंभ की धार्मिक तथा आध्यात्मिक जानकारी देने वाले इस ऐप से कुंभ मेला में आने वालों को सहूलियत होगी। समिति की ओर से स्वामी स्वरूपानंद को हिंदी 'सनातन पंचांग 2019'  दिया गया। शंकराचार्यजी ने आशीवर्चन में कहा कि सनानत कोई है तो वह ईश्वर है।

विज्ञापन


स्मृति एवं पुराणों में लिखा गया ईश्वर प्रदत्त ज्ञान ही सनातन है। शास्त्रों में कहा हुआ कर्तव्यों का निर्वाहन ही सनातन है। उसे हमें भूलना नहीं चाहिए। सनातन धर्म के आचरण करने से ही समाज में परिवर्तन आएगा। मौके पर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक चारुदत्त पिंगलेजी तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य के समन्वयक  विश्वनाथ कुलकर्णी उपस्थित थे ।
विज्ञापन


श्रद्धालु यह एंड्रॉइड ऐप गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=hjs.android.kumbh 

हिन्दू जनजागृति समिति के ऐप की विशेषाताएं:-

1. कुम्भ मेला की विस्तृत जानकारी तथा समाचार

2. शाही स्नान की तिथियां तथा प्रयागराज पहुंचने की जानकारी

3. प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक आदी कुंभपर्व क्षेत्र का पौराणिक माहात्म्य एवं धार्मिक महत्व

4. देवालय दर्शन, हिन्दू देवी-देवता, वेशभूषा, आदर्श दिनचर्या, श्राद्धकर्म आदि विषयों पर धर्मशिक्षा

5. प्रयागराज में आये श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु होटल, रेस्टोरेंट, एटीएम, चिकित्सालय की जानकारी

6. हिन्दू जनजागृति समिति तथा सनातन संस्था की ओर से कुम्भ में राष्ट्र एवं धर्म विषय में लगायी गई प्रदर्शनी

7. हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता पर जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें