क्षेत्रीय मद्यनिषेध अधिकारी के दो पदों पर चयन
यूपीपीएससी ने मद्यनिषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी समूह ‘ख’ राजपत्रित के दो अनारक्षित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इन पदाें पर चारुल मिश्रा और निर्मालिका सिंह को चयनित घोषित किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चार जनवरी को हुआ था।
यूपीपीएससी में सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए मांगे आवेदन
यूपीपीएससी, प्रयागराज कार्यालय में सिस्टम एनालिस्ट का एक पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024, ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि पांच फरवरी 2024 और ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र, उसके साथ निर्धारित प्रारूप पर अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियां प्रेषित करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2024 (शाम पांच बजे तक) है। न्यूनतम 30 और अधिकतम 55 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। शैक्षिक एवं अन्य अर्हताओं से संबंधित जानकारियां आयोग की वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध हैं।