फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हो सका रैन बसेरा बनने का काम

Sun, 20 Nov 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले की शुरुआत से पहले नगर निगम की ओर से शहर में 30 रैन बसेरों का निर्माण कराया जाना है ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को रात में रुकने के लिए ठौर मिल सके।
विज्ञापन
Magh Mela - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले की तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। 6 जनवरी को माघ मेले का पहला स्नान पर्व है, इसके पहले सभी तैयारियां पूरी की जानी है। नगर निगम की ओर से शहर में रैन बसेरों का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है, लेकिन अब तक रैन बसेरे का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। 

विज्ञापन



माघ मेले की शुरुआत से पहले नगर निगम की ओर से शहर में 30 रैन बसेरों का निर्माण कराया जाना है ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को रात में रुकने के लिए ठौर मिल सके। इन रैन बसेरों में लोगों के रहने के साथ ही सर्दी से बचाव के लिए अन्य सामानों की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए नगर निगम की ओर से नवंबर की शुरुआत में ही टेंडर प्रकिया पूरी की जा चुकी है। 

विज्ञापन

शहर में बनने वाले रैन बसेरों के लिए निगम की ओर से 70 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। लेकिन, आज तक इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है। जबकि माघ मेला शुरू होने में सवा महीने का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में समय से काम नहीं शुरू होने पर माघ मेले के पहले रैन बसेरे का निर्माण पूरा होना फिलहाल संभव होता नहीं दिख रहा है। 


नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुुमार के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होना है। इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है। ठेकेदारों को निर्देश दिया जा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर 25 नंवबर तक निर्माण कार्य शुरू कर दें, जिससे माघ मेला शुरू होने के पहले रैन बसेरों का निर्माण पूरा हो सके और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को रात में ठहरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें