इससे ज्यादा का वक्त लेने वाली अभ्यर्थियों को योग्य नहीं माना जाएगा। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों को यही दूरी 4.15 मिनट में तय करनी होगी। बीते वर्षं के आखिरी सप्ताह में ही ग्रुप डी के तकरीबन 4700 पदों में भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर तकनीकी पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन (ग्रुप डी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) का रिजल्ट जारी हुआ था। उसमें पीईटी के लिए 13202 अभ्यर्थी की सूची जारी की गई थी। सीबीटी-टू का आयोजन आरआरबी प्रयागराज ने करवाया, जबकि पीईटी को आरआरसी प्रयागराज करने जा रहा है।
दो चरणों में पीईटी, महिलाओं को आना होगा एक फरवरी को
आरआरसी द्वारा पीईटी का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसकी शुरूआत सोमवार 16 जनवरी से होगी। डीएसए ग्राउंड में इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। यहां पहले चरण में 16 से 19 जनवरी तक पीईटी होगा। इस दौरान हर रोज 1500 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। इसके बाद मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी स्नान की वजह से पीईटी का दूसरा चरण 28 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। अंतिम दिन एक फरवरी को तकरीबन एक हजार महिला अभ्यर्थी पीईटी में शामिल होंगी।
पीईटी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग की देखरेख में परीक्षा होगी। अंतिम दिन एक फरवरी को महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। हालांकि अब तक इसमें कोई भी ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी नहीं है। - डॉ.आशीष सचान, चेयरमैन आरआरसी प्रयागराज।