फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2023 : पुण्यकाल में संगम में लगी आस्था की डुबकी, रेती पर उमड़ा जनसैलाब

Sun, 15 Jan 2023 06:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मकर संक्रांति पर संगम सहित सभी 16 घाटों पर पुण्य की डुबकी लगी। शुभ मुहुर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना सहित संगम में डुबी लगाई। पूरा मेला क्षेत्र भक्ति रंग में सराबोर हो गया है। चारों तरफ हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, रामायण और श्रीमद्दभागवत के उद्घोष और प्रवचन सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Magh Mela : मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति की मान्यता दो दिन होने के कारण रविवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शाम से ही श्रद्धालुओं का रेला संगम की रेती पर पहुंचने लगा था। बाहर से जो श्रद्धालु स्नान करने के लिए मेले में आए हैं उन्होंने 14 जनवरी को स्नान के बाद 15 जनवरी को भी संगम में डुबकी लगाकर घाट पर मौजूद दीन हीनों को दान दिया।

विज्ञापन

Magh Mela : मकर संक्रांति पर भोर में संगम स्नान करने के बाद दीपदान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
मकर संक्रांति पर संगम सहित सभी 16 घाटों पर पुण्य की डुबकी लगी। शुभ मुहुर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना सहित संगम में डुबी लगाई। पूरा मेला क्षेत्र भक्ति रंग में सराबोर हो गया है। चारों तरफ हर-हर महादेव, हर-हर गंगे, रामायण और श्रीमद्दभागवत के उद्घोष और प्रवचन सुनाई दे रहे हैं। सभी पंडालों में रामकथा का आयोजन किया गया है। भोर से ही डुबकी लगाने का दौर शुरू हो गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। ड्रोन कैमरे के अलावा सीसीटीवी से मेले की निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन

Magh Mela : मकर संक्रांति पर संगम तट पर तैनात घुड़सवार सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
माघ मेले की व्यवस्था एक नजर में

16 घाटों पर संतों-भक्तों ने लगाई पुण्य की डुबकी
155 सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की शुरू हुई निगरानी
10 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग
05 पांटून पुलों से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने किया प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें