फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में कूदे इंजीनियरका शव मिला, थाने पर हंगामा

Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : बरगद घाट पर युवक के डूबने की मौत से दुखी परिजन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र में एक दिन पहले यमुना में कूदे इंजीनियर पंकज पांडेय(40) का शव नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पत्नी व ससुरालपक्ष के लोगों ने माता-पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तो हंगामा हो गया। दोनों पक्षों को थाने लाए जाने पर भी नोकझोंक चलती रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले पंकज मीरापुर में रहते थे। घर में माता-पिता व पांच बहनें हैं। करीब 15 साल पहले उनकी शादी देवरिया की रहने वाली मनोरमा देवी से हुई थी जिसके बाद उनका एक बेटा भी हुआ। पंकज नोएडा स्थित निजी कंपनी में इंजीनियर थे।  चार साल पहले उनकी पत्नी बच्चे को लेकर मायकेचली गई और वहीं रहने लगी। इसके बाद पंकज भी चले आए और घर पर ही रहने लगे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम पंकज मीरापुर के बरगद घाट के पास पहुंचे। इसके बाद चप्पल उतारकर नदी में कूद गए और कुछ ही देर में पानी में समा गए।

प्रत्यक्षदर्शी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह एक बार फिर से खोजबीन शुरू की गई और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस के मुताबिक, परिजनोें ने बताया कि  वह बीमार रहते थे। उधर सूचना पर पहुंची पत्नी व अन्य ससुरालीजनों ने माता-पिता पर पंकज को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वह मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे जिस पर हंगामा होने लगा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और वहां भी घंटों नोकझोंक चलती रही। अतरसुइया इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें