फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लू पीड़ितों की एलाइजा जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लू पीड़ितों की एलाइजा जांच
विज्ञापन

रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव, 19 नए मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले में बुधवार डेंगू संक्रमितों की संख्या 19 पर सिमट गई। कई दिन बाद नए डेंगू संक्रमित 20 से कम हुए हैं। वहीं निजी अस्पतालों में संभावित डेंगू पीड़ितों की भरमार है। मेडिकल कॉलेज में हो रही एलाइजा जांच में फ्लू पीड़ितों की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव है। बताया गया कि इसमें निजी अस्पतालों में हो रहे रैपिड कार्ड टेस्ट के संभावित डेंगू पीड़ित शामिल हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक डेंगू संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होगा। इसकी शुरुआत हो गई है। अगले दस दिनों में स्थिति सामान्य होने का अनुमान है। उन इलाकों में नियमित निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है, जहां नए डेंगू संक्रमित चिह्नित हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती संभावित डेंगू संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर उन्होंने बताया कि सभी नर्सिंग होम संचालकों को ऐसे मरीजों की एलाइजा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में अब तक 527 तथा ग्रामीण इलाकों में 225 डेंगू संक्रमित चिह्नित किए जा चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 752 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले डेंगू संक्रमित
बुधवार को शहरी क्षेत्रों में नौ और ग्रामीण इलाकों में दस नए डेंगू संक्रमित चिह्नित हुए हैं। डेंगू के पुष्ट मरीजों में सुलेम सराय, सलोरी, टैगौर टाउन, कटरा, बेली, गोविंदपुर, तेलियरगंज के हैं। वहीं कोरांव, मांडा, करछना, बहादुरपुर, सोरांव और चाका के रहने वालों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें