264 कनेक्शन कटे, 40 पर एफआईआर
बिजली विभाग की ओर से चोरी रोकने और बकायेदारों से वसूली करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को 564 कनेक्शनों की जांच की गई। जिनमें 41 लोगों पर कटियामारी और मीटर बाईपास के जरिए बिजली चोरी करने की एफआईआर दर्ज कराई गई। बिजली चोरी के ये मामले करेलाबाग केंद्र की टीम ने पकड़े। वहीं, बकाया राशि न जमा करने वाले विभाग के 179 बड़े बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए, सबसे अधिक 98 कनेक्शन कल्याणी देवी केंद्र की टीम ने काटे। वहीं करेलाबाग की टीम ने भी 48 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। इसके साथ ही पुराने शहर से शनिवार को कुल 13 लाख रूपये की बकाया बिल की राशि भी वसूली की गई।
जिले में कोरोना के फिर दो नए मरीज मिले
जिले में कोरोना वायरस के शनिवार को फिर से दो नए केस मिले। वहीं एक मरीज ने अपना होम आइसोलेशन खत्म करके कोरोना को मात दी। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 6383 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें दो नमूने पॉजीटिव पाए गए हैं। इन दो नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 18 पहुंच गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टेस्टिंग की रफ्तार तेज की गई है और लोगों से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जा रही है।
रेल यात्रियों का संकट
प्रयागराज में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि बिजली संकट के बीच कोयले की आवाजाही की सुविधा के लिए रेलवे ने यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। एक यात्री ने बताया कि स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन रद्द हो गई है। मुझे दिल्ली जाना है लेकिन कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है।