निर्मल अखाड़े को तोड़ने का दावा निराधार
निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र शास्त्री ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि निर्मल अखाड़े का फर्जी महंत खड़ा करके समर्थन जुटाना हास्यास्पद है। निर्मल अखाड़े को तोड़ने की बात निराधार है। रेशम सिंह कोई महंत है ही नहीं। अगर कोई रेशम सिंह है तो उनको अपनी कार्यकारिणी सार्वजनिक करनी चाहिए।
अब दोबारा चुनाव कराने का मतलब नहीं: राजेंद्र दास
अलग धड़े के महामंत्री राजेंद्र दास ने कहा कि उनकी परिषद ही मान्य और वैधानिक है। अगर सोमवार को अलग चुनाव होता भी है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।