फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नवाबगंज में कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग की मौत

Sat, 05 Sep 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 मृतक किसान अमरनाथ पाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
घाटमपुर में शुक्रवार की सुबह कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग किसान मौत हो हुई। घटना के वक्त वे बड़ी बहू के घर के दरवाजे पर बैठे थे।
विज्ञापन

नहर के मुबारकपुर पूरन कछार निवासी अमरनाथ पाल उर्फ नरहा पाल (65) शादी के बाद से अपनी ससुराल नवाबगंज के घाटमपुर में रहने लगे थे। वह खेती करते थे। बड़े बेटे सुरेश पाल की मृत्यु के बाद वह बहू लालती देवी और उनके बच्चों की देखरेख करते थे।
शुक्रवार की सुबह वह बड़ी बहू के कच्चे मकान की दीवार के पास बैठे थे। अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात ढह गया मजदूर का कच्चा मकान, परिवार बचा
मलाक बलऊ में बीती रात एक मजदूर का कच्चा मकान ढह गया। इससे घर के अंदर सो रहा मजदूर परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन वह बेघर हो गया। मोहम्मद इसराइल खेती तथा मजदूरी करके परिवार चलता है। बीती रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर खपरैल मकान में सो गए। देर रात अचानक कच्चा मकान भर भरा के ढह गया और गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित ने बताया कि मकान ढहने की जानकारी देने के लिए लेखपाल को कई बार कॉल किया पर फोन रिसीव नहीं हुआ।

फोटो नवाबगंज 01 मृतक किसान अमरनाथ पाल की फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें