फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, फॉगिंग की मांग

Sat, 05 Sep 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के बीच गड़ैया कला, गड़ैया खुर्द, निरौधा, बडहा, पहलूकापूरा और दगवा गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। फॉगिंग न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से फॉगिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। मच्छरों से बचाव के लिए कई लोग कॉयल और लिक्विड वेपराइजर का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और विकासखंड प्रशासन से गांवों में फॉगिंग कराने की मांग की है। साथ ही, दवा छिड़काव और साफ-सफाई कराने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें