उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की दबिश के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली इलाके के बाबू तारा गांव में सांगीपुर पुलिस ने शनिवार की रात दबिश दी। आरोप है कि पुलिस को देख मकबूल (68) घर के पीछे छिप गया। जिसे कुछ देर बाद पुलिस पकड़ कर लाई।
इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई, कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। गांव में इस बात की चर्चा है कि वृद्ध की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।