फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में बच्चों के झगड़े में भिड़े बड़े, निकाली बंदूकें

Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
धूमनगंज के लखनपुर में बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़ गए। कई लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। झगड़े में आरोपी पक्ष ने बंदूकें भी निकाल ली थीं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


  धूमनगंज के लखनपुर गांव के रहने वाले इसरार का 14 साल का बेटा अर्शलान खेल रहा था। खेल खेल में उसका पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से झगड़ा हो गया। मारपीट होने लगी तो लोगों ने दोनों को छुड़ाकर घर भेज दिया। इसकी जानकारी गांव में ही रहने वाले शरीफ बाबा को हुई तो इसरार के घर पहुंचा और अर्शलान को बाहर निकालकर उसे पीटने लगा।

इस बात का आस पास के रहने वाले राफे और आमिर समेत कई ने विरोध किया तो शरीफ कई लोगों को लेकर आया। दो लोग बंदूक भी लिए थे। उन लोगों ने राफे और आमिर को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर सोनी ने बताया कि इस मामले में शरीफ बाबा , जिल्लू, निगार, शमशेर और अदनान के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बच्चों के झगड़े में पीएसी गेट के सामने भिड़े दो पक्ष

पीएसी गेट के सामने शुक्रवार को बच्चों के झगड़े में दो पक्ष भिड़ गए। दो पक्षों का मामला होने के कारण पुलिस तुंरत मौके पर पहुंच गई। एक घर पर पथराव का भी आरोप लगा। हालांकि पुलिस का कहना था कि झगड़ा करने वाले दोनों लड़के नाबालिग थे। इसलिए समझा बुझाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें