फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : आठ साल के मासूम की सिर कूंचकर हत्या, घर के पीछे खंडहर में मिला शव

Thu, 28 Dec 2023 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव निवासी कामरान का आठ वर्षीय बेटा तमीम उर्फ बाबू बुधवार शाम को घर के सामने खेलते-खेलते कहीं लापता हो गया था। काफी खोजने के बाद जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सुबह उसका शव घर के पीछे खंडहर में मिलने पर सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
तमीम उर्फ बाबू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के बड़ी हल्दी गांव में एक मासूम की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा मकान में मिला। वह बुधवार की शाम को घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव निवासी मोहम्मद कामरान सिद्दीकी का आठ वर्षीय बेटा तमीम उर्फ बाबू बुधवार शाम को घर के सामने खेलते-खेलते कहीं लापता हो गया था। काफी खोजने के बाद जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह तमीम का शव घर के पीछे स्थित तालाब के पास पड़ा मिला। सूचना पर परिवार और गांव वाले पहुंच गए। तमीम दो भाइयों में छोटा था। 

विज्ञापन

इसी खंडहर में मिला मासूम का शव। - फोटो : अमर उजाला।
रात में ही दर्ज किया गया था अपहरण का मुकदमा
 
परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या की गई है। उसके के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा कल रात को ही दर्ज कर लिया गया था। आज सुबह घर के पीछे खंडहरनुमा मकान में उसका शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव के दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें