इसी खंडहर में मिला मासूम का शव।
- फोटो : अमर उजाला।
रात में ही दर्ज किया गया था अपहरण का मुकदमा
परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या की गई है। उसके के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा कल रात को ही दर्ज कर लिया गया था। आज सुबह घर के पीछे खंडहरनुमा मकान में उसका शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव के दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।