तेज गेंदबाज यश दयाल जहां लखनऊ फाल्कन के लिए खेलते दिखेंगे, वहीं अटल बिहारी राय काशी रुद्रांश की ओर से खेलेंगे। इसके अलावा अभिषेक यादव काशी रुद्रांश, राहुल राज पाल कानपुर सुपर स्टार, अंशुमन पांडेय गोरखपुर लायंस, पुनीत गुप्ता गोरखपुर लायंस, किशन सिंह नोएडा सुपर किंग्स और रोहित राज पाल मेरठ मावरिक्स के लिए खेलते नज़र आएंगे।
उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रही यूपी टी-20 लीग में रविवार को खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई। 30 अगस्त से 16 सितंबर तक चलने वाली लीग के दौरान गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपर स्टार्स, काशी रुद्रांश, लखनऊ फॉल्कन, मेरठ मावरिक्स और नोएडा सुपरकिंग्स की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी, जिसमें प्रयागराज के भी आठ खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए दमखम दिखाते नजर आयेंगे।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज यश दयाल जहां लखनऊ फाल्कन के लिए खेलते दिखेंगे, वहीं अटल बिहारी राय काशी रुद्रांश की ओर से खेलेंगे। इसके अलावा अभिषेक यादव काशी रुद्रांश, राहुल राज पाल कानपुर सुपर स्टार, अंशुमन पांडेय गोरखपुर लायंस, पुनीत गुप्ता गोरखपुर लायंस, किशन सिंह नोएडा सुपर किंग्स और रोहित राज पाल मेरठ मावरिक्स के लिए खेलते नज़र आएंगे। यश दयाल को लखनऊ ने मर्की प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया है, इसके लिए टीम उन्हें दस लाख रुपये का भुगतान करेगी।