फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irctc News in Hindi: 174 दिन बाद सफर पर निकलेंगी हमसफर, जयपुर समेत आठ जोड़ी ट्रेनें

Sun, 06 Sep 2020 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
vande bharat express
विज्ञापन

74 दिन के अंतराल के बाद प्रयागराज से नई दिल्ली  जाने वाली हमसफर, वंदे भारत, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस समेत आठ जोड़ी ट्रेनें एक बार फिर से जंक्शन पर यात्रियों को उपलब्ध होंगी । रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि 12 सितंबर से देशभर में 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इन 40 में से सात जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं एक जोड़ी प्रयागराज छिवकी से गुजरेगी। 10 सितंबर से यात्री इन ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन

hamsafar train - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वर्तमान समय देशभर में कुल 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें 30 राजधानी स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं । इस सूची में 80 ट्रेनें अगले शनिवार से शामिल हो जाएंगी। रेलवे द्वारा 12 सितंबर से जो ट्रेन शुरू की जा रही है ,उसमें दिल्ली हमसफर और जयपुर एक्सप्रेस की जहां प्रयागराज जंक्शन से शुरुआत होगी तो वही वंदे भारत एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चौरी चौरा एक्सप्रेस , चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस , स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जंक्शन से गुजरेगी।
विज्ञापन

hamsafar train - फोटो : अमर उजाला
जबकि इंदौर -हावड़ा के बीच चलने वाली शिप्रा  एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी। अमर उजाला ने पिछले दिनों ही चौरी चौरा एक्सप्रेस बुंदेलखंड, प्रयागराज -जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस को चलाए जाने के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। रेलवे बोर्ड ने आज उस खबर पर अपनी मुहर भी लगा दी। आठ जोड़ी ट्रेनों के शुरू हो जाने के बाद प्रयागराज जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या 46 हो जाएगी ,जबकि छिवकी से गुजरने वाली कुल ट्रेनों की संख्या 12 सितंबर से 18 हो जाएगी।

स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा संचालन, गाड़ी संरचना में कोई बदलाव नहीं

12 सितंबर से शुरू होने जा रही आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति स्पेशल ट्रेन के रूप में ही होगा। इस वजह से इन सभी ट्रेनों के 5 अंकों के नंबर की शुरुआत जीरो से ही होगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डॉ अमित मालवीय ने बताया कि उपरोक्त गाड़ियों की संरचना पूर्व के समान ही रहेगी और  यात्रा  आरक्षित टिकट पर ही होगी। जनरल क्लास के लिए भी यात्रियों को अपने टिकट बुक कराने होंगे। फिलहाल इन ट्रेनों के संचालन से प्रयागराज की आगरा ,मथुरा, झांसी, जयपुर ,अलवर , ग्वालियर, चेन्नई, उज्जैन,  इंदौर आदि शहरों से सीधी कनेक्टिविटी लंबे अंतराल के बाद हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें