फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mafia Ateeq Ahmed News: प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद के साढ़ू का होटल किया गया जमींदोज, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Sep 2020 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी की बिल्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतीक अहमद के साढ़ू इमराज जई का हाईकोर्ट के पास स्थित मद्रास होटल शनिवार को ढहा दिया गया। पीडीए के अधिकारियों ने जांच में पाया था कि होटल नजूल की भूमि पर अवैध रूप से बना है। इसी के बाद से ही इसे जमींदोज करने की योजना बना ली गई थी।

 

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए), नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मजबूती से बने मद्रास होटल को ढहाने में तकरीबन पूरे दिन का समय लग गया। अतीक की एक दर्जन से अधिक संपत्तियां कुर्क होने के बाद अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से गिरोह में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद गिरोह की नामी बेनामी संपत्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग, पीडीए और नगर निगम की टीमें बनाई गई थीं। पीडीए की टीम ने मद्रास होटल के बारे में तहकीकात के बाद पता लगाया गया कि अतीक के साढ़ू इमरान जई निवासी चकिया ने दस्तावेजों में हेरफेर कर नजूल की भूमि पर होटल बनाया था।
 

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई तो इसे ध्वस्त करने के आदेश दे दिए गए। शनिवार की सुबह पुलिस और पीडीए की टीमें पहुंच गईं। कुछ ही देर में चार जेसीबी, कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पीडीए के जोनल अफसर और सीओ सिविल लाइंस अजीत सिंह पहुंच गए। एसीएम प्रेम चंद्र  के आने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
हाईकोर्ट के पास दोनों ओर से बेरीकेडिंग लगाकर मद्रास होटल की दोमंजिला बिल्डिंग, उसके बगल में नवनिर्मित दफ्तर और दुकान को ढहाना शुरू कर दिया गया। कार्रवाई शाम तक जारी रही। मद्रास होटल दो हिस्सों में बंटा था। एक बिल्डिंग तीन मंजिला और एक दो मंजिला थी। दोनों बिल्डिंग को ढहा दिया गया। जोनल अधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्रवाई शुरू हुई और शाम को पौने सात तक चली। 
 

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
गौरतलब है कि अतीक और उसके गिरोह की संपत्तियों पर कुछ समय पहले ही शिकंजा कसना शुरू हुआ है। इसके पहले धूमनगंज, खुल्दाबाद और सिविल लाइंस में करोड़ों की संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। डीएम ने अतीक की छह और संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही उन्हें भी कुर्क कर लिया जाएगा।

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj
पुलिस, प्रशासन और पीडीए की इस कार्रवाई की सुबह तक किसी को भनक नहीं थी। सुबह जैसे ही मद्रास होटल ढहाया जाने लगा, शहर में यह बात जंगल के आग की तरह फैल गई। गिरोह के जिन लोगों की संपत्तियां चिन्हित हैं, उनमें खलबली थी कि कहीं उनकी भी संपत्ति तो नहीं ढहा दी जाएगी। पुलिस प्रशासन में अपने सूत्रों से गिरोह के लोग जानकारी ले रहे थे।

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

फरार है इमरान, 25 हजार का है इनाम

अतीक का साढ़ू इमरान भी उनके पड़ोस में चकिया में रहता है। उस पर जैद का अपहरण करके देवरिया जेल ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा भी इमरान के खिलाफ कई मुकदमे हैं। अतीक गिरोह पर कार्रवाई शुरू  होने के बाद से ही इमरान फरार है। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। कुछ दिन पहले उसके भाई की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 
  • अतीक के रिश्तेदार इमरान का होटल नजूल की भूमि पर अवैध ढंग से बनाया गया था। आज उसे ढहा दिया गया है। अन्य संपत्ति की भी जांच की जा रही है। दिनेश सिंह, एसपी सिटी
  • नजूल की भूमि पर बने अवैध निर्माण को ढहाया गया है। पीडीए के जोनल आफिसर और प्रवर्तन की टीमों ने करीब आठ घंटे में कार्रवाई पूरी की। अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीडीए

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

ध्वस्त किए गए होटल की कीमत 15 करोड़ से अधिक

सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के पास ध्वस्त किए गए मद्रास होटल का बाजार में अनुमानित मूल्य 15 करोड़ से अधिक आंका जा रहा है। पीडीए अधिकारियों के मुताबिक होटल करीब ढाई सौ वर्ग गज में बना था। अगर सिविल लाइंस के जिस एरिया यह स्थित था, वहां का बाजारू मूल्य निकाला जाय तो तकरीबन15 करोड़ निकलता है। सूत्र बताते हैं कि होटल काफी पुराना था और 10 रुपये में स्वादिष्ट डोसा देने के लिए मशहूर था। बाद में अतीक गिरोह ने कब्जा कर रेस्टोरेंट के दक्षिण भारतीय मालिक को भगा दिया।
विज्ञापन

prayagraj news : प्रयागराज में गिराई जा रही पूर्व सांसद अतीक अहमद की बिल्डिंग। - फोटो : prayagraj

नवाब यूसुफ रोड पर भी थी ध्वस्तीकरण की योजना?

पुलिस प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को ही योजना बनाई गई थी कि नवाब यूसुफ रोड पर जो 600 वर्ग गर्ज में दुकानें और निर्माण हैं, उन्हें भी ढहा दिया जाय, लेकिन मद्रास होटल को ही ढहाने में अंधेरा हो गया था। इस कारण आज कार्रवाई नहीं की गई।

2007 में भी हुई थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने इससे पहले अतीक की संपत्तियों पर 2007 में भी बुल्डोजर चलाया था। उसके करबला स्थित कार्यालय और सिविल लाइंस स्थित तमाम संपत्तियों को जमींदोज कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें