फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के आठ मेडिकल कालेजों में ओपीडी के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग

Thu, 20 Jun 2019 06:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
srn - फोटो : allahabad
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स की तर्ज पर अब प्रदेश के आठ मेडिकल कालेजों के अस्पतालों में ओपीडी के लिए पूर्व में ही ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकेगी। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय को भी इसमें शामिल किया गया है। सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन का कहना है कि ओपीडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का लाभ इसी वर्ष से मिलेगा।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन बुधवार को प्रयागराज में ही थे। सर्किट हाउस में हुए संवाददाताओं से हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि सूबेे प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर समेत कुल आठ शहरों के मेडिकल कालेज के चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों की सहूलियत के लिए ई सर्विस की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में ओपीडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। व्यवस्था कुछ इस तरह की रहेगी कि अगर कोई मरीज कभी लंबे अंतराल के बाद भी आता है तो उसकी बीमारी से संबंधित पूरी हिस्ट्री एक क्लिक में ही आ जाए। उन्होंने कहा कि एसआरएन में सभी एक हजार बेड बदले जा चुके हैं। आने वाले दिनों में यहां कुछ और काम भी होंगे। 

चिकित्सा मंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। सूबे के राज्यपाल रामनाईक से  प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हुई मुलाकात को लेकर आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कंट्रोल में है। विपक्ष हताश और निराश है। इसी वजह से योगी सरकार को घेरने का विपक्ष लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार  हर मोर्चे पर  फेल हुई थी। जबकि योगी सरकार प्रदेश का बहुमुखी विकास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें